'मो. यूनुस के कदम पूरी तरह से अवैध थे, अपने विदेश दौरे को मुझसे छिपाया', बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने खोली 'पोल-पट्टी'

अगस्त 2024 में तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना का तख्ता पलट होने के बाद जिस अंतरिम सरकार का गठन हुआ, मोहम्मद यूनुस उस अंतिम सरकार के प्रमुख सलाहकार थे। इस बातचीत में शाहबुद्दीन ने बताया है कि यूनुस ने राष्ट्रपति से छुटकारा पाने की कोशिश की।

Bangladesh President: बांग्लादेश से मोहम्मद यूनुस की विदाई और ढाका में नई सरकार आने के बाद राष्ट्रपति मोहम्मद शाहबुद्दीन राहत की सांस ले रहे हैं। यूनुस के पद से हटने के बाद राष्ट्रपति ने अपनी राय बांग्ला डेली कलेर कोंथो के साथ साझा की हैं। इस बातचीत में राष्ट्रपति ने यूनुस की कड़ी आलोचना की है। बता दें कि अगस्त 2024 में तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना का तख्ता पलट होने के बाद जिस अंतरिम सरकार का गठन हुआ, मोहम्मद यूनुस उस अंतिम सरकार के प्रमुख सलाहकार थे। इस बातचीत में शाहबुद्दीन ने बताया है कि यूनुस ने राष्ट्रपति से छुटकारा पाने की कोशिश की।

Bangladesh President

बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शाहबुद्दीन।

'बांग्लादेश-US ट्रेड डील के बारे में अंधेरे में रखा'

इस बातचीत में राष्ट्रपति ने खुलासा करते हुए कहा कि यूनुस प्रशासन ने उनसे भी छुटकारा पाना चाहा। यूनुस के दो विदेश दौरे को उनसे छिपाया गया। इतना ही नहीं उन्हें बांग्लादेश-यूएस ट्रेड डील के बारे में पूरी तरह से अंधेरे में रखा गया और यह डील चुनाव से ठीक पहले हुई। नई सरकार के चुन के आने तक डील के लिए इंतजार नहीं किया गया। राष्ट्रपति शाहबुद्दीन ने ही आठ आगस्त 2024 को यूनुस को मुख्य सलाहकार पद की शपथ दिलाई।

End of Feed