क्या ईरान को मिला मक्का डिफेंस पैक्ट में शामिल होने का न्योता, किसने किया दावा?

इस सनसनीखेज दावे का मुख्य स्रोत ईरान का संसदीय मीडिया है। ईरानी संसद की आधिकारिक समाचार एजेंसी खाना मिल्लत के प्रमुख मेहदी रहीमी ने लेबनान स्थित समाचार नेटवर्क अल-मयादीन (Al-Mayadeen) से बात करते हुए यह दावा किया।

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच गहराते युद्ध और सैन्य तनाव के बीच एक बहुत बड़ी कूटनीतिक हलचल की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सऊदी अरब, तुर्किए और पाकिस्तान द्वारा बनाए गए नए सुरक्षा गठबंधन 'मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट' (Mecca Joint Defence Agreement) में शामिल होने के लिए ईरान को औपचारिक न्योता दिया गया है। अगर यह दावा सही साबित होता है, तो यह अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच मिडिल ईस्ट के भू-राजनीतिक परिदृश्य को पूरी तरह से बदल सकता है।

Mecca pact

क्या ईरान को मिला मक्का डिफेंस पैक्ट का न्योता?

किसने किया यह दावा?

इस सनसनीखेज दावे का मुख्य स्रोत ईरान का संसदीय मीडिया है। ईरानी संसद की आधिकारिक समाचार एजेंसी खाना मिल्लत के प्रमुख मेहदी रहीमी ने लेबनान स्थित समाचार नेटवर्क अल-मयादीन (Al-Mayadeen) से बात करते हुए यह दावा किया। रहीमी ने दावा किया कि ईरान को मक्का समझौते में शामिल होने का न्योता मिला है और तेहरान इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के देश अब एक "क्षेत्रीय सुरक्षा छत्र" बनाने की दिशा में बढ़ रहे हैं। रहीमी के अनुसार, यह ईरान के लिए एक वैचारिक जीत है क्योंकि तेहरान लंबे समय से बाहरी शक्तियों (अमेरिका) के हस्तक्षेप के बिना क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचे की वकालत करता रहा है।

End of Feed