मौत की नींद सो गया याह्या सिनवार का राइंट हैंड रावी मुश्ताहा, इजरायल को मिली बड़ी कामयाबी

Israel Palestine War: गाजा पट्टी में हमास सरकार के प्रमुख रावी मुश्ताहा की एयर स्ट्राइक में मौत हो चुकी है। इजरायल ने दावा किया कि मुश्ताहा के साथ-साथ हमास के राजनीतिक ब्यूरो में सुरक्षा पोर्टफोलियो संभालने वाले समेह अल-सिराज और हमास के जनरल सुरक्षा तंत्र का कमांडर समी औदेह भी हमले में मारे गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • हमास सरकार का प्रमुख था मुश्ताहा।
  • याह्या सिनवार का राइट हैंड माना जाता था मुश्ताहा।

Israel Palestine War: गाजा पट्टी में हमास सरकार के प्रमुख रावी मुश्ताहा की मौत तीन महीने पहले एक इजरायली एयर स्ट्राइक में हो चुकी है। यह दावा इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) और इजरायल सिक्योरिटी एजेंसी (ISA) शिन बेट ने गुरुवार को संयुक्त रूप से किया। मुश्ताहा हमास प्रमुख याह्या सिनवार का दाहिना हाथ माना जाता था।

Rawhi Mushtaha

याह्या सिनवार का राइंट हैंड रावी मुश्ताहा मारा गया

आईडीएफ और शिन बेट प्रवक्ताओं ने यह भी कहा कि मुश्ताहा के साथ-साथ हमास के राजनीतिक ब्यूरो में सुरक्षा पोर्टफोलियो संभालने वाले समेह अल-सिराज और हमास के जनरल सुरक्षा तंत्र का कमांडर समी औदेह भी हमले में मारे गए।

End of Feed