कई महीनों के बाद हमास ने एक बार फिर से इजराइल पर हमला बोला है। रविवार को हमास ने तेल अवीव पर कई रॉकेट दागे। जनवरी के बाद गाजा से किए गए पहले लंबी दूरी के रॉकेट हमले में किसी के हताहत होने या क्षति की तत्काल कोई सूचना नहीं है। फलस्तीनी चरमपंथियों ने तब से गाजा सीमा के पास समुदायों को निशाना बनाकर छिटपुट तरीके से रॉकेट और मोर्टार दागना जारी रखा है।
हमास ने इजराइल पर दागे रॉकेट
इजराइल ने मानी हमले की बात
इजराइली सेना ने कहा कि दक्षिणी गाजा शहर रफह के क्षेत्र से दागे गए आठ रॉकेट इजराइल में गिरे। उसने कहा गया कि "कई" रॉकेट को बीच में ही रोक दिया गया। रविवार को गाजा से रॉकेट दागे जिसके बाद इजराइल के तेल अवीव में हमले के सायरन बज उठे।
6,000 फलस्तीनियों की मौत
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजराइल और हमास के बीच युद्ध आठवें महीने में प्रवेश कर गया है जिसमें करीब 36,000 फलस्तीनी मारे गए हैं। मिस्र के सरकारी अल काहिरा टीवी द्वारा प्रसारित फुटेज में देखा जा सकता है कि ट्रक केरेम शालोम के रास्ते गाजा में प्रवेश कर रहे हैं।
पिछले साल अक्टूबर से शुरू हुआ था हमला
हमास ने सात अक्टूबर को इजराइल पर हमला करके युद्ध की शुरुआत की, जिसमें फलिस्तीनी चरमपंथियों ने लगभग 1,200 लोगों को मार डाला और लगभग 250 बंधकों को पकड़ लिया। हमास ने अभी भी करीब 100 बंधकों और करीब 30 अन्य के शव अपने पास रखे हैं, जबकि बाकी अधिकांश को पिछले साल संघर्ष विराम के दौरान रिहा कर दिया गया था।
