खाली नहीं बैठा है हाफिज सईद, बांग्लादेश से बना रहा आतंकी हमलों की योजना, लश्कर आतंकी ने किया दावा

मुंबई आतंकी हमले का मुख्य साजिशकर्ता और लश्कर-ए-तैयबा का सरगना हाफिज सईद पाकिस्तान सरकार की हिरासत में है और बताया जाता है कि आतंक के वित्तपोषण मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद 78 साल की सजा काट रहा है।

Hafiz Saeed: लश्कर-ए-तैयबा का सरगना हाफिज सईद खाली नहीं बैठा है वह दरअसल, बांग्लादेश से भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की योजना बना रहा है। आतंकी संगठन के एक वरिष्ठ कमांडर ने एक रैली में यह दावा किया। सैफुल्ला सैफ ने 30 अक्टूबर को पाकिस्तान के खैरपुर तमेवाली में आयोजित एक रैली में यह दावा किया। कार्यक्रम के एक वीडियो में सैफ को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि सईद बांग्लादेश के नए लॉन्चपैड से भारत के खिलाफ हमलों की योजना बना रहा है। सैफ ने कहा कि हाफिज सईद खाली नहीं बैठा है; वह बांग्लादेश के माध्यम से भारत पर हमला करने की तैयारी कर रहा है।

Hafiz saeed

कहां है हाफिज साईद (PTI)

आतंकी सैफ ने किया दावा

सैफ ने आगे कहा कि लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी पहले से ही "पूर्वी पाकिस्तान" में सक्रिय हैं और भारत को (ऑपरेशन सिंदूर के लिए) जवाब देने के लिए तैयार हैं। खुफिया एजेंसियों का कहना है कि यह लश्कर-ए-तैयबा के परिचालन फोकस में एक खतरनाक बदलाव का संकेत हो सकता है, जिसमें बांग्लादेश इसके आतंकी नेटवर्क में एक महत्वपूर्ण नोड के रूप में उभर रहा है।

End of Feed