दिल्ली

दिल्ली में फिर शुरू हुआ रंगदारी का दौर, नांगलोई के शोरूम में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; देखें CCTV वीडियो

Delhi News: दिल्ली के नागलोई में स्थित प्लाईवुड शोरूम में रंगदारी को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। फायरिंग की इस घटना को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एसोसिएट जितेंद्र गोगी गैंग के बदमाशों द्वारा अंजाम दिया गया है। इसकी सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है।

Image

नांगलोई के शोरूम में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Delhi News: राजधानी दिल्ली से रंगदारी के मामले खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। कुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर रंगदारी के मामले आने शुरू हो गए। रंगदारी न देने पर दिल्ली के नांगलोई में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है। ये घटना नागलोई में स्थित प्लाईवुड शोरूम की है। यहां पुलिस से बेखौफ कुछ बदमाश चेहरा छुपाकर आए और शोरूम के अंदर और बाहर गोलीबारी की। ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। गनीमत ये रही है कि फायरिंग की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। लेकिन दिल्ली पुलिस के लिए ये किसी खुली चुनौती से कम नहीं है।

घटना की सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे ये बेखौफ बदमाश यहां पूरी प्लानिंग के साथ आए हैं। बदमाशों ने अपना चेहरा छुपा रखा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हेलमेट पहने एक बदमाश हथियार के साथ शोरूम में दाखिल होता है और तीनों बदमाश शोरूम के गेट पर खड़े होकर फायरिंग करते हैं। हैलमेट पहने बदमाश के पास एक पर्ची भी दिखाई दे रही है। फायरिंग के दौरान ही बदमाश शोरूम के मालिक को रंगदारी की रकम लिखी हुई एक पर्ची देकर गया। इस वीडियो में फायरिंग की आवाज को भी साफ सुना जा सकता है। शोरूम के अंदर फायरिंग करने के बाद ये बदमाश बाहर निकलते हैं और फिर एक बार फायरिंग करते हैं।

रंगदारी न देने पर ताबड़तोड़ फायरिंग

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एसोसिएट जितेंद्र गोगी गैंग के बदमाशों ने नागलोई में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है। गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद अब गैंगस्टर दीपक बॉक्सर जितेंद्र गोगी गैंग की कमान संभाल रहा है। दीपक बॉक्सर इस वक्त जेल में बंद है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article