'अगले कुछ घंटों में आ सकती है अच्छी खबर'; पश्चिम एशिया संकट पर नई दिल्ली से रूबियो ने दे दिया बड़ा बयान

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पश्चिम एशिया संकट पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ घंटों में अच्छी खबर आने की संभावना है। उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कोई घोषणा की जा सकती है।

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने रविवार को कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष को समाप्त करने के लिए ईरान के साथ वार्ता में अमेरिका ने महत्वपूर्ण प्रगति की है। इसमें वाणिज्यिक जहाजों के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से खोलना भी शामिल है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ व्यापक वार्ता करने के बाद रूबियो ने प्रेस कांफ्रेस कर कहा कि अगले कुछ घंटों में अच्छी खबर आने की संभावना है। उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कोई घोषणा की जा सकती है।

US Secretary of State Marco Rubio

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो

थोड़ी देर बाद आएगी अच्छी खबरें

रूबियो ने एक सवाल के जवाब में कहा कि ईरान की स्थिति के बारे में,मेरा मानना है कि इस विषय पर आज थोड़ी देर बाद और खबरें आ सकती हैं, और इस संबंध में घोषणाएं राष्ट्रपति ही करेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री ने इस संबंध में विस्तार से बताए बिना कहा कि पिछले 48 घंटों में संघर्ष को सुलझाने की रूपरेखा पर बातचीत में प्रगति हुई है।

End of Feed