Jakarta Grand Mosque : जकार्ता की मस्जिद में लगी भीषण आग, भरभरा कर गिर गया गुंबद, Video

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 08:21 AM IST

Grand Mosque of Jakarta news: मस्जिद में मरम्मत का काम चल रहा था, इसी दौरान आग लगने की घटना हुई। मस्जिद में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। घटनास्थल पर पहुंचीं दमकल की कम से कम 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। मस्जिद में आग किस वजह से लगी अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जकार्ता के जामी मस्जिद में भीषण आग लगने से उसका गुंबद गिर गया
  • आग इतनी भीषण थी कि मस्जिद के ऊपर का आसमान धुएं से भर गया
  • दमकल की करीब 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, कोई हताहत नहीं

Grand Mosque of Jakarta : उत्तरी जकार्ता में जामी मस्जिद के बड़े गुंबद में आग लग गई जिसके बाद गुंबद गिर गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि आग कितने बड़े पैमाने पर लगी थी। आग के बाद काले धुंए के गुब्बार से पूरा आसमान भर गया। जानकारी के मुताबिक मस्जिद में मरम्मत का काम चल रहा था। हालांकि गनीमत ये रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

Grand Mosque of Jakarta

जकार्ता मस्जिद में लगी भीषण आग।

आग किस वजह से लगी अभी इसका पता नहीं

मस्जिद में मरम्मत का काम चल रहा था, इसी दौरान आग लगने की घटना हुई। मस्जिद में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। घटनास्थल पर पहुंचीं दमकल की कम से कम 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। मस्जिद में आग किस वजह से लगी अभी इसका पता नहीं चल पाया है। फिलहाल आग की वजह का जांच करने में जुटी है। गल्फ टुडे की न्यूज के मुताबिक पुलिस ने मस्जिद में मरम्मत कार्य कराने वाले ठेकेदार से पूछताछ की है।

End of Feed