टेलीग्राम पर 'ड्रग रेप' का खौफनाक नेटवर्क, 'ड्राइविंग' के कोडनेम से चीनी महिलाओं को बनाते थे शिकार, कौन था 'मरा हुआ सुअर'?

German Driving School For Experts: जर्मनी में टेलीग्राम 'ड्रग रेप' गैंग का भन्नाफोड़। 'जर्मन ड्राइविंग स्कूल' के कोडनेम से चीनी महिलाओं को नशा देकर दुष्कर्म करने वाले ऑनलाइन प्रेडेटर नेटवर्क का सनसनीखेज खुलासा।

Germany Telegram Drug Rape Network: जर्मनी में सक्रिय चीनी प्रेडेटर्स (ऑनलाइन अपराधियों) के एक ऐसे खौफनाक और घिनौने डिजिटल नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है, जिसने पूरे यूरोप को हिलाकर रख दिया है। यह गैंग मैसेंजिंग ऐप टेलीग्राम (Telegram) पर 'जर्मन ड्राइविंग स्कूल फॉर एक्सपर्ट्स' (German Driving School for Experts) नाम से गुप्त ग्रुप चला रहा था।

अपना चेहरा छिपाता हुआ एक आरोपी

बुधवार, 8 जुलाई, 2026 को बर्लिन (जर्मनी) में एक ऑनलाइन प्रिडेटर नेटवर्क के खिलाफ मुकदमे के दौरान अदालत में अपना चेहरा छिपाता हुआ एक आरोपी। इस नेटवर्क के पुरुषों पर आरोप है कि वे चैट ग्रुप का इस्तेमाल करके महिलाओं को नशीली दवा देकर उनके साथ रेप करने के तरीके शेयर करते थे। (AP फोटो)

अभियोजकों (Prosecutors) के मुताबिक, इस नेटवर्क में शामिल अपराधी जर्मनी में रह रही चीनी मूल की महिलाओं को नशीला पदार्थ देकर उनका यौन उत्पीड़न (Drug-Facilitated Sexual Assault) करते थे और टेलीग्राम पर गुप्त कोड्स के जरिए अपनी हैवानियत का जश्न मनाते थे। जर्मनी और यूरोपीय पुलिस की कई सालों की जांच के बाद इस मामले में अब तक कई गिरफ्तारियां और सजाएं हो चुकी हैं और हाल ही में बर्लिन की अदालत में एक और मुख्य आरोपी को सजा सुनाई गई है।

End of Feed