बाइडन का इजराइल को झटका, बोले- गाजा पर कब्जा करना होगा एक बड़ी गलती

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 16, 2023, 10:25 AM IST

सीबीएस न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने गाजा पट्टी पर पूर्ण पैमाने पर कब्जे के खिलाफ इजराइल को आगाह किया।

Israel Hamas War: एक तरफ इजराइली सेना गाजा के खिलाफ जमीनी हमले के लिए तैयारी कर रही है, वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने रुख में बदलाव किया है। उन्होंने हमास शासित क्षेत्र पर फिर से कब्जा करने के खिलाफ इजरायल को आगाह किया है। अब तक इजराइल के अपनी रक्षा के अधिकार के लिए बाइडन का अटूट समर्थन मिला है। गाजा में इजराइल की जवाबी कार्रवाई की आलोचना करने से इनकार करने के बाद अब अमेरिका ने गाजा पर कब्जे के प्रति आगाह किया।

Joe Biden

जो बाइडन ने इजराइल को किया आगाह

मरने वालों की संख्या 4,000 से अधिक

इजराइल-हमास युद्ध में हताहतों की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखी गई है। सोमवार को मरने वालों की संख्या 4,000 से अधिक हो गई। इजराइल में अधिकारियों ने कहा कि हमास के हमलों में 1,400 से अधिक लोग मारे गए हैं, जबकि गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजराइल की जवाबी कार्रवाई में 2,670 फिलिस्तीनियों की मौत हुई है। इजराइली मिसाइल आग और गोलाबारी में 9,600 घायल हुए हैं।

End of Feed