जो हुआ वह बुरा है...मैं G-20 की बैठक के लिए दक्षिण अफ्रीका नहीं जाऊंगा, आखिर ट्रंप ने ऐसा क्यों कहा?

यह पहली बार होगा जब जी-20 शिखर सम्मेलन अफ्रीकी धरती पर आयोजित होगा। हालांकि, ट्रंप ने यहां जाने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका को अब जी-20 में भी नहीं होना चाहिए क्योंकि वहां जो हुआ है वह बुरा है। मैंने उनसे कहा है कि मैं नहीं जा रहा हूं।

Donald Trump on G20 Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह इस महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। ट्रंप ने बुधवार को मियामी में अमेरिका बिजनेस फोरम में कहा, 'मैं नहीं जा रहा हूं। दक्षिण अफ्रीका में जी-20 की बैठक है। दक्षिण अफ्रीका को अब जी-20 में भी नहीं होना चाहिए क्योंकि वहां जो हुआ है वह बुरा है। मैंने उनसे कहा है कि मैं नहीं जा रहा हूं। मैं वहां अपने देश का प्रतिनिधित्व नहीं करने वाला हूं। यह वहां नहीं होना चाहिए।'

TRUMP (18)

डोनाल्ड ट्रंप ने G-20 की बैठक के लिए दक्षिण अफ्रीका ना जाने का फैसला लिया

दक्षिण अफ्रीका को 1 दिसंबर, 2024 को साल भर चलने वाले G-20 की अध्यक्षता मिली थी। यह 22 से 23 नवंबर तक जोहान्सबर्ग में शिखर सम्मेलन के लिए समूह के नेताओं की मेजबानी करेगा। यह पहली बार होगा जब जी-20 शिखर सम्मेलन अफ्रीकी धरती पर आयोजित होगा। बता दें कि भारत ने दिसंबर 2022 से नवंबर 2023 तक जी-20 की अध्यक्षता की थी और उसने सितंबर 2023 में नई दिल्ली में 18वें जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी। तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आए थे।

End of Feed