'प्रतिस्पर्धा से नहीं बल्कि सहयोग से तय हो हमारा भविष्य', आसियान-भारत सम्मेलन में PM मोदी ने वैश्विक चुनौतियों का किया जिक्र

मनीला में पीएम मोदी ने कहा, 'हमारा विश्वास है कि भारत का विकास और आसियान की समृद्धि एक दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। आने वाले वर्षों में आसियान कम्युनिटी विजन 2045 और विकसित भारत 2047 हमारी साझा आकांक्षाओं को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।'

ASEAN-India Summit 2026: 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस समय दुनिया अनेक संकटों से गुजर रही है। ऐसे में उसे शांति और स्थिरता की जरूरत है। आसियान के साथ भारत के संबंधों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा कि इस सम्मेलन से आसियान-भारत संबंधों को एक नई गति मिली है। हमारे पास सामर्थ्य भी है और शक्ति भी। पिछले कुछ वर्षों में हमारी एक्ट ईस्ट पॉलिसी ने भारत-आसियान संबंधों को नई गति और गहराई प्रदान की है। हमारी साझेदारी अब साझा संस्कृति और विरासत से आगे बढ़कर डिजिटल, रक्षा और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित कर रही है।

PM Modi in ASEAN Summit

आसियान शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी।

'भविष्य प्रतिस्पर्धा से नहीं, को-ऑपरेशन से तय हो'

शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि 'भारत और आसियान मिलकर विश्व के लगभग 1/4 जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि हमारा भविष्य प्रतिस्पर्धा से नहीं, को-ऑपरेशन से तय हो। हमारे पास सामर्थ्य भी है और हमारे पास संकल्प भी है। हम मिलकर इस क्षेत्र के शांति, स्थिरता का प्रतीक बना सकते हैं। पिछले 12 वर्षों में हमने अपनी साझेदारी को नई गति दी है। अब हमें मिलकर अपने क्षेत्र के भविष्य को नई दिशा देनी है। इस साझेदारी में आसियान की यूनिटी और सेंट्रैलिटी के प्रति भारत की प्रतिबद्धता अटल है और अटल रहेगी।'

End of Feed