US Presidential Elections: अमेरिका में चुनाव अपने अंतिम पड़ाव पर है और जैसे-जैसे मतदान समाप्त हो रहा है नतीजे भी सामने आना शुरू हो चुके हैं। कुछ ही समय बाद तय हो जाएगा कि अमेरिका का नया BOSS आखिर कौन होगा। पॉप गायिका टेलर स्विफ्ट द्वारा कमला हैरिस का समर्थन किए जाने से लेकर टेक अरबपति एलन मस्क द्वारा डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करने तक संगीत, मनोरंजन और प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव अभियानों को बढ़ाने की पुरजोर कोशिश की हैं। ऐसे में चलिए कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप को मिलने वाले प्रमुख समर्थनों पर एक नजर डालते हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024
कमला हैरिस का चुनावी अभियान
संगीत जगत के दमदार सितारे
डेमोक्रेटिक उम्मीदवार को संगीत जगत के कई हाई प्रोफाइल लोगों का समर्थन प्राप्त हुआ। दुनिया की सबसे लोकप्रिय पॉप गायिका टेलर स्विफ्ट के अलावा बियॉन्से नॉलेस, ऐमिनैम, लियो और चैर ने कमला हैरिस की उम्मीदवारी का समर्थन किया। बियॉन्से नॉलेस ने तो अपने लोकप्रिय गीत 'Freedom' के जरिए कमला हैरिस के चुनावी अभियान की वकालत की।
खेल जगत के मशहूर सितारे
संगीत जगत के साथ-साथ खेल जगत से भी कमला हैरिस को भरपूर समर्थन मिला। एनबीए स्टार खिलाफ स्टीफ करी, कोच स्टीव केर, मैजिक जॉनसन और बिली जीन किंग जैसे खिलाड़ियों ने कमला हैरिस का समर्थन किया।
राजनीतिक हस्तियां
कमला हैरिस को पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, जिमी कार्टर और बिल क्लिंटन जैसी जानी मानी राजनीतिक हस्तियों का साथ मिला। जिसकी बदौलत कमला हैरिस का चुनावी अभियान और भी ज्यादा मजबूत हुआ।
फिल्मी सितारें
हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो, जूलिया रॉबर्ट्स, जेनिफर लॉरेंस और जॉर्ज क्लूनी ने कमला हैरिस को अपना समर्थन दिया। इनके अलावा फिल्मी जगत से जुड़े अन्य लोगों में मिंडी कलिंग और सारा जेसिका पार्कर भी शामिल रहीं।
अमेरिकी चुनाव
डोनाल्ड ट्रंप का चुनावी अभियान
मनोरंजन जगत ने ट्रंप को सराहा
पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को मेल गिब्सन, जॉन वोइट (Jon Voight) और डेनिस क्वैड जैसी मशहूर हस्तियों का समर्थन मिला। ट्रंप का समर्थन करने वाले अन्य हाई प्रोफाइल व्यक्तियों में रोजीन बर्र और जॅचरी लेवी भी शामिल रहे।
मस्क ने लगाया दांव
ट्रंप की उम्मीदवारी का समर्थन कर एलन मस्क ने बड़ा दांव खेला है। अमेरिकी चुनाव में यूं तो दुनियाभर के लोगों की पैनी नजर तो होती ही है, लेकिन मस्क के समर्थन के बाद से लोगों की दिलचस्पी और भी ज्यादा बढ़ गई। मस्क के अलावा ट्रंप का समर्थन करने वाली व्यापार जगत की मशहूर हस्तियों में स्टीव व्यान और बिल एकमैन शामिल हैं।
संगीत जगत
कमला हैरिस की तरह ही डोनाल्ड ट्रंप को भी संगीत जगत का भरपूर साथ मिला। ट्रंप के चुनावी अभियान का समर्थन करने वाले शीर्ष कलाकारों में एम्बर रोज, एजेलिया बैंक्स शामिल हैं।
