फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने PM मोदी की यात्रा को बनाया और भी यादगार, मुलाकात के पीछे 'धुरंधर' फिल्म के गाने को लगाया, देखें- वीडियो

Pm Modi France Visit: सोशल मीडिया पर मैक्रों द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में पीएम मोदी की नीस यात्रा की झलकियां दिखाई गईं। इसमें 'धुरंधर' फिल्म के गाने ने सबको हैरान किया।

Macron-Modi Meet: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीस यात्रा को एक बॉलीवुड ट्विस्ट दिया। उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' के मशहूर गाने 'आरी आरी' के साथ एक रीकैप वीडियो शेयर किया। मैक्रों ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पीएम मोदी की फ्रांस के शहर नीस की यात्रा की झलकियां दिखाई गईं। वहां दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बातचीत की और संयुक्त रूप से 'भारत इनोवेट्स 2026' कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। इस पोस्ट ने ऑनलाइन लोगों का ध्यान खींचा और कई यूजर्स ने गौर किया कि मैक्रों कूटनीतिक संदेशों में लगातार भारतीय पॉप कल्चर का इस्तेमाल कर रहे हैं।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने PM मोदी की यात्रा को बनाया और भी यादगार, मुलाकात के पीछे 'धुरंधर' फिल्म के गाने को लगाया, देखें- वीडियो

फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने PM मोदी की यात्रा को बनाया और भी यादगार, मुलाकात के पीछे 'धुरंधर' फिल्म के गाने को लगाया, देखें- वीडियो

X और Instagram पर पोस्ट किए गए इस वीडियो की शुरुआत दोनों नेताओं के हाथ मिलाने और गले मिलने से हुई, जिसके बाद पीएम मोदी की यात्रा के खास पल दिखाए गए। वीडियो में टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और भारत-फ्रांस की बढ़ती साझेदारी पर उनकी बातचीत को दिखाया गया, जबकि बॉलीवुड गाने ने इसे एक खास भारतीय अंदाज दिया।

End of Feed