France Knife Attack: फ्रांस के एक स्कूल में गुरुवार को एक छात्र ने अपने साथियों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन घायल हो गए। यह हमला फ्रांस के अटलांटिक तट पर नैनटेस में Notre-Dame-de-Toutes-Aides नामक प्राइवेट हाई स्कूल में हुआ।
फ्रांस पुलिस
क्या है पूरा मामला?
पुलिस ने एक छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला करने और अन्य तीन को घायल करने के आरोप में 15 वर्षीय छात्र को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि छात्र ने लंच ब्रेक के दौरान चार लोगों पर चाकू से हमला कर दिया जिसके बाद शिक्षकों ने उसे पकड़ा और बाद में पुलिस ने 15 वर्षीय छात्र को हिरासत में लिया।
शिक्षा मंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने 'एक्स' पर कहा कि वह पीड़ितों और स्कूल प्रशासन के प्रति एकजुटता प्रकट करने के लिए आंतरिक मंत्री ब्रूनो रिटेलो के साथ स्कूल जा रही हैं। घटनास्थल से प्राप्त तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह से सशस्त्र सैन्य बलों ने स्कूल को चारों ओर से घेरा हुआ है।
मामले की जांच शुरू
स्कूल में हुई चाकूबाजी की घटना की जांच शुरू हो चुकी है। स्कूल के एक अधिकारी ने कहा कि घटना के समय स्कूल परिसर मौजूद छात्रों की देखभाल पर ध्यान दे रहा था। हालांकि, उन्होंने इस पर टिप्पणी नहीं की कि क्या हुआ?
