दुनिया

Istanbul Earthquake: भूकंप के झटकों से थर्राया तुर्किये का इस्तांबुल शहर; रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई तीव्रता

Istanbul Earthquake: तुर्किये की आपात प्रबंधन एजेंसी ने बुधवार को बताया कि इस्तांबुल में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये। हालांकि, किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र इस्तांबुल से लगभग 40 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में मरमारा सागर में था।

Image

तुर्किये में आया भूकंप

Photo : AP

Istanbul Earthquake: तुर्किये की आपात प्रबंधन एजेंसी ने बुधवार को बताया कि इस्तांबुल में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये। हालांकि, किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। 'यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे' के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 6.2 थी और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र इस्तांबुल से लगभग 40 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में मरमारा सागर में था।

क्षतिग्रस्त इमारतों में न जाएं

अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि भूकंप की वजह से क्षतिग्रस्त हुई इमारतों में न जाएं और जब तक जरूरी न हो वाहन न चलाएं और न ही मोबाइल का इस्तेमाल करें। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, तुर्किये में एक के बाद एक भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए।

खबर के अनुसार, भूकंप के झटके कई पड़ोसी क्षेत्रों में महसूस किये गय। तुर्किये में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। तुर्किये में छह फरवरी, 2023 को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके कुछ घंटों बाद आये दूसरे शक्तिशाली भूकंप ने तुर्किये में सैकड़ों इमारतों को नष्ट कर दिया। भूकंप में 53,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी थी। पड़ोसी सीरिया में 6,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article