FIFA World Cup में मोरक्को की हार के बाद लंदन में बवाल, सड़कों पर उतरे समर्थकों ने किया हंगामा

फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में फ्रांस से मोरक्को की हार के बाद लंदन के एडगवेयर रोड इलाके में मोरक्को समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा, जिसमें एक मेट्रोपॉलिटन पुलिस अधिकारी घायल हो गया। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रांस के हाथों मोरक्को की हार के बाद लंदन की सड़कों पर भारी बवाल और अराजकता का माहौल देखने को मिला। मैच खत्म होने के कुछ ही देर बाद मोरक्को के समर्थक लंदन की सड़कों पर उतर आए और हंगामा शुरू कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैच में मोरक्को की हार से नाराज प्रशंसकों की भारी भीड़ वेस्ट लंदन के एडगवेयर रोड (Edgware Road) पर जमा हो गई। देखते ही देखते इस भीड़ ने एक उग्र रूप ले लिया, जिसे काबू करने के लिए पुलिस प्रशासन को तुरंत मोर्चा संभालना पड़ा।

morroco

फ्रांस से हारते ही भड़के मोरक्को के फैंस, लंदन की सड़कों पर हिंसा और झड़प।

पुलिस अधिकारी घायल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

End of Feed