CIA के पूर्व अफसर ने चुराए 340 करोड़ के गोल्ड बार! लेकिन एजेंसी के पास इतना सोना आया कहां से?

एफबीआई द्वारा दायर आठ पन्नों के हलफनामे के अनुसार, रश पर CIA के सरकारी भंडारण कार्यालय से 303 गोल्ड बार चोरी करने का आरोप है। प्रत्येक गोल्ड बार का वजन करीब एक किलोग्राम था। इसके अलावा उसके पास से 20 लाख डॉलर से अधिक की विदेशी मुद्रा भी बरामद की गई है।

अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA (सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी) अक्सर अपने गुप्त अभियानों और दुनिया भर में कथित हस्तक्षेपों को लेकर चर्चा में रहती है। कई बार उस पर विदेशी सरकारों को प्रभावित करने या सत्ता परिवर्तन में भूमिका निभाने के आरोप भी लगते रहे हैं। हालांकि इस बार CIA किसी ऑपरेशन की वजह से नहीं, बल्कि अपने ही एक पूर्व अधिकारी की कथित चोरी के मामले को लेकर सुर्खियों में है। CIA के एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी पर 4 करोड़ डॉलर से अधिक मूल्य के सैकड़ों सोने के बिस्कुट (गोल्ड बार) चोरी करने का सनसनीखेज आरोप लगा है। आरोपी अधिकारी की पहचान 63 वर्षीय डेविड रश के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वह फिलहाल वर्जीनिया में हिरासत में है और उसकी अगली अदालत में पेशी 5 जून को होगी।

सीआईए के पूर्व अधिकारी ने चुराया सोना।

सीआईए के पूर्व अधिकारी ने चुराया सोना।

एफबीआई के हलफनामे में क्या?

एफबीआई द्वारा दायर आठ पन्नों के हलफनामे के अनुसार, रश पर CIA के सरकारी भंडारण कार्यालय से 303 गोल्ड बार चोरी करने का आरोप है। प्रत्येक गोल्ड बार का वजन करीब एक किलोग्राम था। इसके अलावा उसके पास से 20 लाख डॉलर से अधिक की विदेशी मुद्रा भी बरामद की गई है। अधिकारियों के अनुसार, बरामद सोने की कुल कीमत 4 करोड़ डॉलर से अधिक है।

End of Feed