Florida Plane Crash: ‘Mayday, अब नहीं...', पायलट का आखिरी मैसेज सुन कांप उठेंगे! 10 हजार फीट प्रति मिनट की रफ्तार से गिरा प्राइवेट जेट

Florida Plane Crash: अमेरिका के फ्लोरिडा में Learjet 60 प्राइवेट जेट क्रैश में नौ लोगों की मौत हो गई। हादसे से पहले पायलट ने कई बार ‘Mayday’ कॉल की। विमान में बर्फ जमने, टर्बुलेंस और तेजी से नीचे गिरने की जानकारी सामने आई है। कॉकपिट की आखिरी रिकॉर्डिंग में चालक दल की घबराहट सुनाई देती है। हादसे की जांच जारी है।

Florida Plane Crash: अमेरिका के फ्लोरिडा में एक प्राइवेट जेट हादसे का शिकार हो गया, जिसमें विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे से पहले पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को कई बार इमरजेंसी कॉल यानी ‘Mayday’ भेजी थी। विमान में बर्फ जमने, खराब मौसम और तेज टर्बुलेंस की सूचना के बाद हालात तेजी से बिगड़ गए। कॉकपिट से आई आखिरी आवाजों ने हादसे के भयावह पलों को सामने ला दिया है।

florida

Florida Plane Crash: फ्लोरिडा में हुए प्राइवेट जेट क्रैश में 9 लोगों की मौत। AI IMAGE

फ्लोरिडा में कहां हुआ विमान हादसा?

यह हादसा रविवार, 1 नवंबर 2026 को फ्लोरिडा के पाम बीच काउंटी के ग्रीनएकर्स इलाके में हुआ। हादसे का शिकार हुआ विमान Learjet 60 प्राइवेट जेट था। यह टेक्सास के ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर बहामास के नॉर्थ एल्युथेरा जा रहा था।

End of Feed