स्पेन में आई बाढ़ ने ढाया कहर, अब तक 158 लोगों की मौत, 155 शव बरामद

Flood In Spain: स्पेन के पूर्वी हिस्से में अचानक बाढ़ ने दस्तक दी। इस बाढ़ में अब तक 158 लोगों की मौत हो चुकी है। कई शहरों में सड़कों पर पानी भर गया, कारें बह गईं, और रेल लाइनें बंद कर दी गई। लोगों के घर बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस भयानक प्राकृतिक आपदा में वेलेंसिया का पुल भी टूट गया।

Flood In Spain: स्पेन में इस सदी में आई सबसे भीषण बाढ़ से कई गांव तबाह हो गये और कम से कम 158 लोगों की मौत हो गई। अकेले पूर्वी वेलेंशिया प्रांत में ही 155 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। स्पेन में बाढ़ के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि अधिकारी वाहनों से शवों को निकालने में जुटे हुए हैं तथा तलाशी अभियान जारी है और अज्ञात संख्या में लोग अभी भी लापता हैं।

Flood In Spain

स्पेन में प्रकृति का कहर, अबतक 158 लोगों की मौत

स्पेन में इस शताब्दी की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा ने विनाश के निशान छोड़े हैं। स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने कीचड़ से सनी सड़कों पर फंसी सैकड़ों कारों और ट्रकों के संदर्भ में कहा कि दुर्भाग्यवश, कुछ वाहनों में मृत लोग हैं। बाढ़ के बाद का दृश्य किसी शक्तिशाली तूफान या सुनामी से हुई क्षति जैसा ही प्रतीत हो रहा था। स्पेन के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में मंगलवार को शुरू हुई मूसलाधार बारिश बुधवार को भी जारी रही, जिससे बाढ़ के हालात बदतर हो गये। स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज ने कहा कि कई शहर बाढ़ से प्रभावित हैं। उन्होंने टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में कहा कि जो लोग अपने प्रियजनों की तलाश कर रहे हैं, पूरा स्पेन उनका दर्द महसूस कर सकता है। हमारी प्राथमिकता आपकी मदद करना है। हम सभी आवश्यक संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि हम इस त्रासदी से उबर सकें।

End of Feed