दुनिया

स्पेन में बाढ़ ने मचाई तबाही, वालेंसिया का टूटा पुल, अब तक 95 लोगों की मौत

स्पेन के पूर्वी हिस्से में अचानक बाढ़ ने दस्तक दी। इस बाढ़ में अब तक 95 लोगों की मौत हो चुकी है। कई शहरों में सड़कों पर पानी भर गया, कारें बह गईं, और रेल लाइनें बंद कर दी गई। लोगों के घर बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस भयानक प्राकृतिक आपदा में वेलेंसिया का पुल भी टूट गया। जानकारी के अनुसार, अब तक 95 लोगों की मौत हो गई है।

Image

स्पेन में अचानक आयी बाढ़ से 95 लोगों की मौत

Photo : Twitter

Flood In Spain: स्पेन के पूर्वी हिस्से में अचानक विनाशकारी बाढ़ ने दस्तक दी। स्पेन के प्राधिकारियों ने बुधवार को बताया कि देश के पूर्वी हिस्से में अचानक आयी बाढ़ के कारण 95 लोगों की मौत हो गयी, कई कारें बह गयीं, गांवों में पानी भर गया तथा रेल लाइन एवं राजमार्ग अवरुद्ध हो गए। पूर्वी वेलेंशिया प्रांत में आपातकालीन सेवाओं ने बुधवार को 92 मृतकों की संख्या की पुष्टि की। पड़ोसी कास्तिला ला मांचा क्षेत्र में दो अन्य लोगों जबकि दक्षिणी अंदालुसिया में एक व्यक्ति की मौत की खबर है।

स्पेन में रेल सेवा हुई प्रभावित

स्पेन के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में मंगलवार को शुरू हुई मूसलाधार बारिश बुधवार को भी जारी रही, जिससे बाढ़ के हालात बदतर हो गये। रेल प्राधिकारियों ने बताया कि एक रेलगाड़ी पटरी से उतर गई जिसमें 300 लोग सवार थे। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ है। स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज ने कहा कि कई शहर बाढ़ से प्रभावित हैं। उन्होंने टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में कहा कि जो लोग अपने प्रियजनों की तलाश कर रहे हैं, पूरा स्पेन उनका दर्द महसूस कर सकता है। हमारी प्राथमिकता आपकी मदद करना है। हम सभी आवश्यक संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि हम इस त्रासदी से उबर सकें। पुलिस और बचाव सेवाओं ने लोगों को घरों तथा कारों से बाहर निकालने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया।

बाढ़ से तबाह हुए इलाकों में स्पेन के आपात प्रतिक्रिया दलों के कर्मियों के अलावा सेना के 1100 सैनिकों को तैनात किया गया। स्पेन की केंद्र सरकार ने बचाव प्रयासों में मदद के लिए एक संकट समिति गठित की है। स्पेन की राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, देश में बृहस्पतिवार तक तूफान का असर बरकरार रहने का पूर्वानुमान है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article