ऑस्ट्रेलिया में निर्मित पहला रॉकेट रहा नाकाम, धरती से ऑर्बिट में पहुंचने कोशिश में 14 सेकंड में ही हुआ क्रैश

ऑस्ट्रेलियाई समाचार आउटलेट्स द्वारा प्रकाशित वीडियो में, 23 मीटर (75 फुट) ऊंचा रॉकेट प्रक्षेपण टॉवर से ऊपर उठता हुआ दिखाई दिया और फिर नजरों से ओझल हो गया। घटनास्थल के ऊपर धुएं के गुबार उठते देखे गए।

First Australian-Made Rocket Crashes: ऑस्ट्रेलिया में निर्मित पहला रॉकेट जो देश की धरती से ऑर्बिट में पहुंचने का प्रयास कर रहा था, बुधवार को 14 सेकंड की उड़ान के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गिल्मर स्पेस टेक्नोलॉजीज द्वारा प्रक्षेपित रॉकेट एरिस, ऑस्ट्रेलिया में डिजाइन और निर्मित पहला कक्षीय प्रक्षेपण यान था जो देश से प्रक्षेपित हुआ और इसे छोटे उपग्रहों को कक्षा में ले जाने के लिए डिजाइन किया गया था। इसे क्वींसलैंड राज्य के उत्तर में स्थित छोटे से शहर बोवेन के पास एक अंतरिक्ष केंद्र से स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह एक परीक्षण उड़ान में प्रक्षेपित किया गया।

AUS Rocket Crashed

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट क्रैश हुआ (AP)

23 मीटर ऊंचा रॉकेट उड़ते ही नजरों से ओझल हुआ

ऑस्ट्रेलियाई समाचार आउटलेट्स द्वारा प्रकाशित वीडियो में, 23 मीटर (75 फुट) ऊंचा रॉकेट प्रक्षेपण टॉवर से ऊपर उठता हुआ दिखाई दिया और फिर नजरों से ओझल हो गया। घटनास्थल के ऊपर धुएं के गुबार उठते देखे गए। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कंपनी ने फेसबुक पर पोस्ट किए गए एक बयान में प्रक्षेपण को सफल बताया। एक प्रवक्ता ने कहा कि सभी चार हाइब्रिड-प्रोपेल्ड इंजन प्रज्वलित हुए, और पहली उड़ान में 23 सेकंड का इंजन बर्न टाइम और 14 सेकंड की उड़ान शामिल थी।

End of Feed