दुनिया

America Firing Case: जॉर्जिया के स्कूल में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 4 लोगों की मौत; छात्रों की सुरक्षा पर खतरा

America Firing Case: अमेरिका के विंडेर में जॉर्जिया के एक हाई स्कूल में गोलीबारी की घटना में चार लोगों की मौत हो गई। वारदात के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Image

America Firing Case: जॉर्जिया के स्कूल में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 4 लोगों की मौत; छात्रों की सुरक्षा पर खतरा

America Firing Case: अमेरिका के जॉर्जिया हाई स्कूल में गोलीबारी की खबर है। इस वारदात में चार लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा कई लोग घायल हैं। वारदात के बाद मौके पर भारी सुरक्षाबल तैनात हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जा गया है। हमलावर कौन थे, अभी स्पष्ट नहीं है। स्थानीय शेरिफ कार्यालय ने यह जानकारी दी। बैरो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में कहा कि स्कूल को बंद कर दिया गया है और इस सिलसिले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

बयान के अनुसार सुबह लगभग साढ़े दस बजे कई कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों और अग्निशमन कर्मियों को कथित गोलीबारी की सूचना के बाद हाई स्कूल भेजा गया। इसके अनुसार कुछ लोगों के घायल होने चार लोगों की मौत की खबर है, हालंकि इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन केम्प ने एक बयान में कहा कि मैंने अपालाची हाई स्कूल में हुई घटना पर कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये हैं और सभी जॉर्जियाई लोगों से आग्रह करता हूं कि वे बैरो काउंटी और पूरे राज्य में छात्रों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करें।

एफबीआई के अटलांटा कार्यालय ने एक बयान में कहा कि एफबीआई अटलांटा बैरो काउंटी के अपालाची हाई स्कूल में मौजूदा स्थिति से अवगत है। हमारे अधिकारी स्थानीय कानून प्रवर्तन के साथ समन्वय और सहायता करने के लिए घटनास्थल पर हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article