Firing in Delhi: दिल्ली के नरेला इलाके में फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। ताबड़तोड़ गोलीबारी के दौरान तीन लोगों को गोली लगी है, जिससे एक प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई, जबकि 2 लोग बुरी तरह से घायल बताये जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने बताया की पैसों के लेनदेन के विवाद के चलते प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या की गई है। गोलीबारी की घटना हालापुर गांव की है यहां रात करीब 8 बजे हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। वारदात के बाद से घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है।
आपसी रंजिश में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान मनीष के रूप में की गई है। वहीं अन्य घायलों की पहचान कर्मचारी प्रवीण तथा कुलबीर के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि गोली लगने के बाद तीनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तरी) रवि कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, निर्माण सामग्री के लिए लंबित भुगतान को लेकर पीड़ितों और आरोपियों के बीच विवाद चल रहा था। सिंह ने बताया कि झगड़े के बाद आशीष ने पीड़ितों पर उनके कार्यालय में गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मामले के सिलसिले में दो लोगों आशीष और दीपक की तलाश कर रही है। ये दोनों भवन निर्माण सामग्री बेचने का काम करते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
