न्यूयॉर्क में भीषण गोलीबारी, महिला NYPD अफसर सहित 5 की हत्या, हमलावर की भी मौत

न्यूयॉर्क अग्निशमन विभाग ने बताया कि पार्क एवेन्यू कार्यालय भवन में शाम करीब साढ़े छह बजे किसी को गोली लगने की सूचना मिलने पर आपातकालीन टीम को बुलाया गया। इस भवन में देश की कुछ शीर्ष वित्तीय कंपनियाँ और नेशनल फुटबॉल लीग स्थित हैं।

Five Killed In NYC Shooting: न्यूयॉर्क शहर में गोलीबारी में महिला NYPD अधिकारी समेत 5 लोगों की मौत हुई है। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार रात मैनहट्टन में हुई गोलीबारी में बंदूकधारी समेत छह लोगों की मौत हो गई। चार नागरिक भी मारे गए। इस दौरान हमलावर की भी मौत हो गई है। सूत्रों के अनुसार उसने खुद को गोली मार ली। गोलीबारी के पीछे के मकसद की अभी जांच चल रही है और अधिकारी संदिग्ध के पुराने इतिहास को खंगाल रहे हैं। पुलिस ने कहा कि गोलीबारी एक अकेले बंदूकधारी ने की, जिसकी पहचान सूत्रों ने लास वेगास के 27 वर्षीय शेन डेवोन तमुरा के रूप में की है।

Shooting USA

न्यूयॉर्क में गोलीबारी में महिला पुलिस अफसर की मौत (File Photo- AP)

बिल्डिंग में गोलीबारी

न्यूयॉर्क अग्निशमन विभाग ने बताया कि पार्क एवेन्यू कार्यालय भवन में शाम करीब साढ़े छह बजे किसी को गोली लगने की सूचना मिलने पर आपातकालीन टीम को बुलाया गया। इस भवन में देश की कुछ शीर्ष वित्तीय कंपनियाँ और नेशनल फुटबॉल लीग स्थित हैं। जेसिका चेन ने एबीसी न्यूज को बताया कि वह दूसरी मंजिल पर दर्जनों अन्य लोगों के साथ एक प्रेजेंटेशन देख रही थीं, तभी उन्होंने पहली मंज़िल से एक के बाद एक कई गोलियाँ चलने की आवाज सुनी।

End of Feed