Harpreet Singh: FBI हिंसा करने वालों को ढूंढना जारी रखेगी- भारत के दुश्मन को दबोचने के बाद बोले एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल

Harpreet Singh: कुछ दिन पहले ही अमेरिका में बब्बर खालसा का आतंकी हरप्रीत सिंह को एफबीआई ने गिरफ्तार किया है। आतंकी हरप्रीत सिंह भारत में वांटेड था और पंजाब में कई हमलों में शामिल था। NIA ने हरप्रीत सिंह पर 5 लाख का इनाम घोषित किया था। हरप्रीत सिंह पंजाब का रहने वाला है और आतंकी हमले के बाद अमेरिका भाग गया था।

Harpreet Singh: अमेरिका ने अब भारत के उन दुश्मनों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, जो यहां हमला करके, अमेरिका में छिपे हैं, खासकर खालिस्तानी आतंकी। अमेरिकी एजेंसी एफबीआई के डायरेक्टर काश पटेल ने साफ कर दिया है कि हिंसा करने वालों को एफबीआई नहीं छोड़ेगी, भले ही वो कहीं भी छिपे हों। एफबीआई द्वारा भारत के वांटेड आतंकी हरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद काश पटेल ने यह बयान दिया है।

Harpreet Singh FBI

बब्बर खालसा का आतंकी हरप्रीत सिंह अमेरिका में गिरफ्तार (फोटो-@FBIDirectorKash)

End of Feed