ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बीच जयशंकर ने मॉस्को में पुतिन से की मुलाकात

India Russia Ties: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। जयशंकर की तीन दिवसीय रूस यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर दंडात्मक 25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ लगाया है।

India Russia Ties: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। जयशंकर तीन दिवसीय रूस यात्रा में हैं। उनकी यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर दंडात्मक 25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ लगाया है।

Jaishankar Putin

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (बाएं) और विदेश मंत्री एस जयशंकर (दाएं) (फोटो साभार: @DrSJaishankar)

पुतिन संग जयशंकर की यह मुलाकात रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ व्यापक बातचीत के कुछ घंटों बाद हुई, जिसमें मुख्य रूप से दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। ऐसा माना जा रहा है कि जयशंकर ने पुतिन संग भारत-रूस संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

End of Feed