दुनिया

अफगानिस्तान के प्रधानमंत्री अखुंद ने वांग यी से मुलाकात की, मैत्रीपूर्ण संबंध पर दिया जोर

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 21, 2025, 10:59 PM IST

वांग यी ने कहा कि चीन हमेशा आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने के सिद्धांत पर कायम रहता है, अफगान लोगों की पसंद, अफगानिस्तान की अनूठी सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान करता है तथा अफगानिस्तान द्वारा अपनी राष्ट्रीय परिस्थितियों के आधार पर स्थापित शासन मॉडल का सम्मान करता है, और अफगानिस्तान की स्वतंत्रता को बनाए रखने तथा विकास और पुनरुद्धार हासिल करने में उसका समर्थन करता है।

Image

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मुतक्की के साथ काबुल में बैठक करते चीन के विदेश मंत्री वांग यी। तस्वीर-Twitter

Photo : Twitter

अफगानिस्तान के प्रधानमंत्री मुल्ला हसन अखुंद ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। मुलाकात के बीच, अखुंद ने कहा कि चीन विश्व में न्याय के लिए एक ताकत है और हमेशा अफगानिस्तान और अन्य देशों के साथ समान विकास और प्रगति के लिए मैत्रीपूर्ण सहयोग विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। चीन की तरह, अफगानिस्तान भी आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने के सिद्धांत का पालन करता है और सभी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखने तथा सहयोग करने को तैयार है।

चीन के साथ सहयोग मजबूत करने को तत्पर-अखुंद

उन्होंने आगे बताया कि अफगानिस्तान चीन के साथ सहयोग मजबूत करने और सकारात्मक व स्थायी मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने के लिए तत्पर है। वह किसी भी ताकत को अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल चीन को धमकाने के लिए नहीं करने देगा और हमेशा चीन के साथ खड़ा रहेगा।

आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करते-चीन

वांग यी ने कहा कि चीन हमेशा आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने के सिद्धांत पर कायम रहता है, अफगान लोगों की पसंद, अफगानिस्तान की अनूठी सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान करता है तथा अफगानिस्तान द्वारा अपनी राष्ट्रीय परिस्थितियों के आधार पर स्थापित शासन मॉडल का सम्मान करता है, और अफगानिस्तान की स्वतंत्रता को बनाए रखने तथा विकास और पुनरुद्धार हासिल करने में उसका समर्थन करता है।

अफगानिस्तान से संबंध मजबूत कर रहा चीन

वांग यी ने बताया कि अफगानिस्तान में राजनीतिक परिवर्तन के बाद, चीनी विदेश मंत्री ने दो बार अफगानिस्तान का दौरा किया, जिससे अफगानिस्तान के साथ संबंध विकसित करने और पारंपरिक मैत्री को बढ़ावा देने की चीन की ईमानदार इच्छा प्रतिबिंबित हुई। अफगानिस्तान के पड़ोसी के रूप में, चीन न्याय को कायम रखेगा, एकतरफा धौंस का विरोध करेगा और विभिन्न क्षेत्रों में अफगानिस्तान के साथ सहयोग करेगा।

अफगान सरकार पर जताया भरोसा

इसके अलावा, मुलाकात में वांग यी ने जोर देकर कहा कि पूर्वी तुर्किस्तान इस्लामिक आंदोलन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा घोषित एक आतंकवादी संगठन है, उन्हें उम्मीद है कि अफगानिस्तान चीन की चिंताओं पर ध्यान देते हुए इस संगठन के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि अफगान सरकार के नेतृत्व में अफगानिस्तान और ज्यादा विकास हासिल करेगा और अफगान लोगों को बेहतर फायदा पहुंचाएगा। बता दें कि यात्रा के दौरान, वांग यी ने अफगान विदेश मंत्री के साथ वार्ता की और अफगान आंतरिक मंत्री से मुलाकात की।

End of Article