कैलिफोर्निया के फायरवर्क फैसिलिटी में भीषण धमाके के बाद धधकी आग, धुएं का उठा गुबार; बिजली आपूर्ति बाधित

California Fire: कैलिफोर्निया के योलो काउंटी स्थित एस्पार्टो शहर में फायरवर्क फैसिलिटी में विस्फोट हुआ, जिसके बाद आग लग गई। इस घटना के बाद आस-पास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। 'कैल फायर' के अनुसार, विस्फोट एक फायरवर्क स्टोरेज और हैंडलिंग फैसिलिटी में हुआ, जिससे आग भड़क उठी। इस वजह से चिंता बढ़ गई कि कहीं और धमाके न हों और जंगल में आग न लगे।

California Fire: कैलिफोर्निया के योलो काउंटी स्थित एस्पार्टो शहर में फायरवर्क फैसिलिटी में विस्फोट हुआ, जिसके बाद आग लग गई। इस घटना के बाद आस-पास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सड़कों को बदं कर दिया गया और इमरजेंसी रिस्पांस ऑपरेशन चलाए गए।

California Explosion

कैलिफोर्निया में धमाके के बाद भड़की आग (फाइल फोटो)

बिजली आपूर्ति बाधित

स्थानीय मीडिया के अनुसार, मंगलवार शाम (स्थानीय समय) को हुए इस विस्फोट को कुछ लोगों ने शुरू में विमान दुर्घटना समझ लिया। विस्फोट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और आसमान में काले धुएं का एक विशाल गुबार उठ गया, जो उत्तरी सोलानो काउंटी के कुछ हिस्सों तक दिखाई दे रहा था। काउंटी रोड 23 पर आग लगने के बाद शाम 6 बजे से ठीक पहले आपातकालीन दल घटनास्थल पर पहुंचा।

End of Feed