US कांग्रेस के सामने पेश होंगे एनवीडिया के पूर्व CEO हुआंग, संदिग्ध चीनी जासूस महिला के साथ संबंधों के बारे में होगी पूछताछ

रिपब्लिकन सांसदों ने संभावित राष्ट्रीय सुरक्षा में सेंधमारी को लेकर अपनी जांच तेज कर दी है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक हाउस के रिपब्लिकन नेता हुआंग और एनवीडिया के साथ बंद कमरे में बातचीत कर रहे हैं। उम्मीद है कि हुआंग अगले सप्ताह कांग्रेस के समक्ष पेश हो सकते हैं।

Jensen Huang : AI के लिए चिप बनाने वाली अग्रणी कंपनी एनवीडिया के सह संस्थापक जेनसन हुआंग की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कथित रूप से चीनी एजेंट महिला के साथ संबंध रखने के मामले में उन्हें अमेरिकी कांग्रेस के समक्ष पेश होना होगा। हुआंग कांग्रेस के समक्ष पेश होने के लिए सहमत हो गए हैं। यूएस कांग्रेस महिला के साथ उनके संबंधों को लेकर पूछताछ करेगी। इस बीच, रिपब्लिकन सांसदों ने संभावित राष्ट्रीय सुरक्षा में सेंधमारी को लेकर अपनी जांच तेज कर दी है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक हाउस के रिपब्लिकन नेता हुआंग और एनवीडिया के साथ बंद कमरे में बातचीत कर रहे हैं। उम्मीद है कि हुआंग अगले सप्ताह कांग्रेस के समक्ष पेश हो सकते हैं।

Jensen Huang

US कांग्रेस के सामने पेश होंगे एनवीडिया के पूर्व CEO हुआंग।

हुआंग ने तत्काल प्रभाव से दिया इस्तीफा

बता दें कि हुआंग ने बृहस्पतिवार को तत्काल प्रभाव से कंपनी के अध्यक्ष, मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और निदेशक मंडल के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हुआंग की जगह एपल के सीईओ टिम कुक को कंपनी का नया सीईओ बनाने का सुझाव दिया है। हालांकि हुआंग के इस्तीफे के बाद कंपनी ने मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) कोलेट क्रेस को अंतरिम सीईओ नियुक्त करने की घोषणा की। इसके साथ ही एनवीडिया ने स्थायी उत्तराधिकारी की तलाश शुरू कर दी है।

End of Feed