NATO 3.0 की तैयारी: 'यूरोप को अपनी सुरक्षा खुद संभालनी होगी'; नाटो देशों पर जमकर बरसे अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ

हेगसेथ ने ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य अभियानों के दौरान अमेरिकी सेना को यूरोपीय सैन्य अड्डों और हवाई मार्गों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं देने पर नाटो देशों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इसे शर्मनाक करार दिया।

ईरान से समझौते के बाद अमेरिका ने अब नाटो देशों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने नाटो सहयोगी देशों पर तीखा हमला बोलते हुए यूरोप में तैनात अमेरिकी सैन्य बलों की छह महीने की व्यापक समीक्षा की घोषणा की है। उन्होंने स्पष्ट संकेत दिया कि भविष्य में यूरोप में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी इस बात पर निर्भर करेगी कि यूरोपीय देश अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी कितनी तेजी और गंभीरता से स्वयं उठाते हैं।

Pete Hegseth

नाटो देशों पर भड़के पीट हेगसेथ।

अमेरिका पर निर्भरता कम करें नाटो देश

ब्रसेल्स में नाटो रक्षा मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए हेगसेथ ने कहा कि यह समीक्षा केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं होगी, बल्कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यूरोप अपनी सुरक्षा का नेतृत्व स्वयं करे और अमेरिका पर निर्भरता कम करे।

End of Feed