कनाडा को EU का एसोसिएट मेंबर बनाने की पेशकश पर भड़के ट्रंप, यूरोप पर भारी टैरिफ लगाने की दी धमकी

ट्रंप ने संकेत दिया कि अमेरिका कुछ क्षेत्रों में यूरोप के साथ व्यापार पूरी तरह रोक सकता है। ट्रंप ने कनाडा के यूरोपीय संघ (EU) में शामिल होने की संभावना को 'हंसी की बात' बताया और कनाडा को अमेरिका का 'खराब व्यापारिक साझेदार' करार दिया।

Canada News: यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वोन डेर लेयेन ने बुधवार को कनाडा को यूरोपीय यूनियन का पहला एसोसिएट सदस्य बनाने का प्रस्ताव दिया। अमेरिका के साथ कनाडा की बढ़ती तल्खी के बीच इसे कनाडा का यूरोप के करीब जाने की एक कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। टैरिफ को लेकर अमेरिका और कनाडा के रिश्तों में कड़वाहट बढ़ गई है। नॉर्थ कैरोलिना के शार्लेट में ट्रंप ने कहा कि कनाडा को ईयू का एसोसिएट मेंबर बनाना एक 'शत्रुतात्मक कदम' माना जाएगा। ट्रंप ने कहा है कि इस प्रस्ताव का जवाब वह ब्लॉक पर और टैरिफ लगाकर देंगे।

canada

यूरोप पर ज्यादा टैरिफ लगाने की ट्रंप ने दी धमकी।

तो हम यूरोप पर बहुत भारी टैरिफ लगाएंगे-ट्रंप

ट्रंप ने यूरोपीय नेताओं की 'मंशा' को लेकर अपनी टैरिफ धमकी को शर्तों से जोड़ते हुए कहा कि, 'अगर मंशा अच्छी है तो ठीक है। अगर मंशा खराब है, तो हम यूरोप पर बहुत भारी टैरिफ लगाएंगे।' उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका कुछ क्षेत्रों में यूरोप के साथ व्यापार पूरी तरह रोक सकता है। ट्रंप ने कनाडा के यूरोपीय संघ (EU) में शामिल होने की संभावना को 'हंसी की बात' बताया और कनाडा को अमेरिका का 'खराब व्यापारिक साझेदार' करार दिया।

End of Feed