'संवर्धित यूरेनियम ईरान से निकालने नहीं देंगे', ट्रंप की मुख्य मांग को ईरान के सुप्रीम लीडर ने किया खारिज

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने ईरान के दो सूत्रों के हवाले से कहा कि सुप्रीम लीडर ने जारी शांति वार्ता में शामिल ट्रंप की मुख्य मांग मानने से इंकार कर दिया है। मोजतबा ने अपने आदेश में कहा है कि 'संवर्धित यूरेनियम ईरान से बाहर नहीं जाना चाहिए।'

Iran enriched uranium : युद्ध रोकने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच किसी समझौते की संभावनाएं कमजोर होती जा रही हैं क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुख्य मांग पर ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामनेई ने अपने रुख कड़ा कर लिया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने ईरान के दो सूत्रों के हवाले से कहा कि सुप्रीम लीडर ने जारी शांति वार्ता में शामिल ट्रंप की मुख्य मांग मानने से इंकार कर दिया है। मोजतबा ने अपने आदेश में कहा है कि 'संवर्धित यूरेनियम ईरान से बाहर नहीं जाना चाहिए।' बताया जाता है कि ईरान के पास अभी भी 400 किलो से ज्यादा संवर्धित यूरेनियम है और यह 60 फीसदी तक संवर्धित है। ट्रंप की मुख्य मांगों में इस संवर्धित यूरेनियम को ईरान से बाहर भेजना शामिल है। इसके अलावा ट्रंप ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर रोक भी चाहते हैं।

Mojtaba Khamenei

ईरान के सुप्रीम लीडर ने ट्रंप की मुख्य मांग खारिज की।

नेतन्याहू ने भी अपनाया कड़ा रुख

मोजतबा का यह रुख ऐसे समय आया है जब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जोर देकर कहा है कि संवर्धित यूरेनियम को ईरान से जब तक पूरी तरह निकाल नहीं लिया जाता, तब तक वह युद्ध खत्म करने के बारे में नहीं सोचेंगे। इसके अलावा नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान को अपने क्षेत्रीय प्रॉक्सीज को वित्तीय एवं हथियारों से मदद करनी बंद करनी होगी। साथ ही उसे अपनी बैलिस्टिक मिसाइल संरचनाओं को पूरी तरह से खत्म करना होगा।

End of Feed