PAK की अमेरिका में किरकिरी, राजदूत को एंट्री देने से इनकार; एयरपोर्ट से वापस लौटाया

अमेरिका में पाकिस्तान के लिए एक शर्मिंदगी भरी घटना घटी है। अमेरिका ने शीर्ष पाकिस्तानी राजनयिक को प्रवेश देने से इनकार कर दिया गया और 'विवादास्पद वीजा संदर्भों' के कारण निर्वासित कर दिया गया। पाकिस्तानी मीडिया ने पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा, "राजदूत केके वागन को इमिग्रेशन संबंधी आपत्ति के कारण अमेरिका से निर्वासित किया गया।"

अमेरिका में पाकिस्तान के लिए एक शर्मिंदगी भरी घटना घटी है। अमेरिका ने शीर्ष पाकिस्तानी राजनयिक को प्रवेश देने से इनकार कर दिया गया और 'विवादास्पद वीजा संदर्भों' के कारण निर्वासित कर दिया गया। तुर्कमेनिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत केके वागन कथित तौर पर एक निजी यात्रा के लिए लॉस एंजिल्स जा रहे थे, लेकिन वहां पहुंचने पर अमेरिकी इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया।

Ambassador KK Ahsan Wagan

राजदूत केके वागन (फाइल फोटो)

क्या है पूरा मामला?

अमेरिकी अधिकारियों ने 'विवादास्पद वीजा संदर्भों' के लिए वागन को तत्काल निर्वासित कर दिया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिकी अधिकारियों ने यह कदम किन विशिष्ट चिंताओं के कारण उठाया। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि उनके अधिकारी निजी यात्रा पर अमेरिका गए थे।

End of Feed