अमेरिका का सीक्रेट स्पेसक्राफ्ट एक्स-37बी 434 दिन की यात्रा के बाद पृथ्वी पर वापस लौट आया है। इस मिशन की जानकारी अभी भी गुप्त है और किसी को भी इसकी कानों कान खबर नहीं है। (फोटो साभार: AP/iStock/US Air Force)
सीक्रेट मानवरहित स्पेसक्राफ्ट के एक साल से अधिक लंबे मिशन का विवरण अभी गुप्त है फिर भी एक्स-37बी कार्यक्रम को एक नए अध्याय की शुरुआत के तौर पर पेश किया जा रहा है। (फोटो साभार: AP/iStock/US Air Force)
लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेस फोर्स प्रमुख जनरल चांस साल्टजमैन ने कहा कि मिशन 7 ने एक्स-37बी की क्षमता को प्रदर्शित किया। एक्स-37बी ने विभिन्न कक्षाओं में अपने परीक्षण और प्रयोगात्मक उद्देश्यों को आसानी से पूरा किया। (फोटो साभार: AP/iStock/US Air Force)
अमेरिकी सरकार के इस सीक्रेट स्पेसक्राफ्ट की चर्चा तभी होती है जब इसकी लॉन्चिंग हो रही हो या फिर लैंडिंग। सरकार इसे स्पेस एक्सपेरिमेंट के लिए इस्तेमाल होने वाला स्पेसक्राफ्ट बताती है और इससे ज्यादा कोई जानकारी साझा नहीं करती है। (फोटो साभार: AP/iStock/US Air Force)
सीक्रेट एयरक्राफ्ट ने साल 2011 में पहली बार उड़ान भरी थी। इसे रॉकेट की मदद से लॉन्च किया जाता है, लेकिन लैंडिंग साधारण हवाई जहाज की तरह होती है। (फोटो साभार: AP/iStock/US Air Force)
न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्स-37बी सीक्रेट स्पेसक्राफ्ट का इस्तेमाल सीक्रेट एक्सपेरिमेंट के अलावा सैन्य निगरानी के लिए भी किया जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि चीन और रूस के पास भी ऐसे विमान मौजूद हैं, लेकिन अमेरिका इस रेस में आगे है। (फोटो साभार: AP/iStock/US Air Force)
एक्स-37बी स्पेसक्राफ्ट ने स्पेस में अब तक का सबसे लंबा कार्यकाल मई 2020 से नवंबर 2022 के बीच 909 दिनों तक चला, जबकि सबसे छोटी यात्रा साल 2010 में 224 दिनों की रही। हाल ही में स्पेसक्राफ्ट ने 434 दिनों का मिशन पूरा किया। (फोटो साभार: AP/iStock/US Air Force)