X पर 100 मिलियन फॉलोअर्स होने पर Elon Musk ने PM नरेंद्र मोदी को दी बधाई

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी के 100 मिलियन फॉलोवर्स हो गए हैं। ऐसे में एलन मस्क ने पोस्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले विश्व नेता बनने पर बधाई।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी के 100 मिलियन फॉलोवर्स हो गए
  • एक्स पर पीएम मोदी सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं
  • एलन मस्क ने पीएम मोदी को दी बधाई

PM Narendra Modi: टेस्ला के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलोअर वाला नेता बनने पर शुक्रवार को बधाई दी। मस्क ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बनने पर बधाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'एक्स' अकाउंट पर 10 करोड़ से अधिक फॉलोअर हो गए हैं।

PM Modi and Elon Musk

लन मस्क ने मोदी को 'एक्स' पर दुनिया में सबसे अधिक फॉलोअर वाला नेता बनने पर बधाई दी

‘एक्स’ पर 10 करोड़ फॉलोअर होने पर प्रधानमंत्री ने एक पोस्ट में कहा था कि एक्स पर 10 करोड़ फॉलोअर। इस जीवंत माध्यम पर आकर और चर्चा, बहस, अंतर्दृष्टि, लोगों के आशीर्वाद, रचनात्मक आलोचना तथा बहुत कुछ का हिस्सा बनकर खुश हूं। भविष्य में भी इसी प्रकार से लोगों से जुड़े रहने को उत्सुक हूं।

End of Feed