Earthquake in Afghanistan : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रविवार सुबह भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 4.3 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक सुबह आठ बजकर 14 मिनट पर ये भूकंप राजधानी काबुल से 151 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व (SSE) में आया। बताया जा रहा है कि 4.3 तीव्रता वाले इस भूकंप की गहराई 60 किमी रही। हालांकि अभी तक इस भूकंप से कहीं पर भी किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि हाल ही में तीन दिन पहले भी भकूंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई थी।
अफगानिस्तान में आया तेज भूकंप। (प्रतीकात्मक फोटो)
मार्च में तबाही मचा चुका भूकंप
इस साल अफगानिस्तान की धरती कई बार तेज भूकंप के कारण दहल चुकी है। रविवार सुबह आए भूकंप में सबसे बड़ी राहत की बात ये रही कि किसी की भी जान को नुकसान नहीं हुआ। भूकंप की तीव्रता 4.3 रिक्टर स्केल बताई गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जल्दी-जल्दी आ रहे भूकंप के कारण लोगों में दहशत बढ़ रही है। गौरतलब है कि 22 मार्च को अफगानिस्तान में आए 6.8 तीव्रता वाले भूकंप में अफगानिस्तान की धरती को काफी नुकसान हुआ था। बताया गया था कि मार्च में आए भूस्खलन में अफगानिस्तान और पाकिस्तान में 12 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की बात सामने आई थी।
जान लीजिए क्यों आते हैं भूकंप
भूकंप आने की वजहों बारे में आप ऐसे जान सकते हैं कि जब धरती के नीचे चट्टानें में आपस में टकराव आता है या उनमें किसी प्रकार की दरार आती है तो वह स्थान भूकंप का केंद्र कहलाता है, जिसे हाइपरसेंटर भी कहा जाता है। जियोलॉजिस्ट भूकंप की असली वजहों के बारे में बताते हैं कि टेक्टोनिक प्लेटों में जब तेज हलचल होती है तो भूकंप आते हैं। वहीं, ये भी कहा जाता है कि धरती के नीचे वाली सतहों में टकराव के अतिरिक्त माइन टेस्टिंग, वोल्केनिक इरप्शन और न्यूक्लियर टेस्टिंग के कारण भी भूकंप आते हैं।
