'वेनेजुएला में जो कुछ हुआ है उससे भारत चिंतित', कैरेबियाई देश के हालात पर विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान

जयशंकर ने कहा कि 'वेनेजुएला के साथ भारत के बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। इसलिए हम चाहते हैं कि यहां के लोगों को कोई परेशानी न हो।' विदेश मंत्री ने यह बयान लक्जमबर्ग के डिप्टी प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री जेवियर बिटेल के साथ हुई बैठक से इतर दिया। इस बैठक में दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की।

S Jaishankar : वेनेजुएला के हालात पर भारत ने पहली बार मजबूती के साथ सार्वजनिक बयान दिया है। यूरोप की यात्रा पर गए विदेश मंत्री जयशंकर ने मंगलवार को लक्जमबर्ग में कहा कि वेनेजुएला में हाल में जो कुछ हुआ है उससे भारत चिंतित है। विदेश मंत्री ने कहा कि 'वेनेजुएला में जो कुछ हुआ है उससे हम चिंतित हैं। हम सभी पक्षों से एक साथ बैठकर बातचीत करने और वेनेजुएला के लोगों की सुरक्षा एवं भलाई को ध्यान में रखते हुए फैसले करने का अनुरोध करते हैं।'

s jaishankar

यूरोप की यात्रा पर हैं विदेश मंत्री एस जयशंकर। तस्वीर-PTI

'वेनेजुएला के साथ भारत के बहुत अच्छे संबंध'

End of Feed