nawaz sharif viral video: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में दिख रहा है कि नवाज शरीफ के ड्राइवर ने एक महिला के साथ घिनौना व्यवहार किया है, जिसका वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर लोग आलोचना कर रहे हैं।
नवाज शरीफ से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
घटना दरअसल ये है कि लंदन में महिला ने नवाज की कार को हाथ हिलाकर रोकने को कहा, जिसमें नवाज ड्राइवर के बगल वाली सीट पर यात्रा कर रहे थे और कार उनका ड्राइवर चला रहा था, महिला ने नवाज की कार को रास्ते में रोककर उनसे एक असहज करने वाला सवाल पूछा था, जिससे बौखलाए नवाज के ड्राइवर ने महिला के चेहरे पर थूक दिया और कार का शीशा चढ़ाकर कार आगे बढ़ा दी।
इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फटा है और लोग इसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं गौर हो कि भ्रष्टाचार के मामलों में नवाज शरीफ साल 2018 में दोषी ठहराए गए थे। जिसके बाद उन्हें 7 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद साल 2019 में वह इलाज के लिए लंदन चले गए और तब से वहीं रह रहे हैं।
