भारत-चीन सीमा विवाद पर चर्चा, NSA डोभाल और चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने की अहम मुलाकात

यह उच्चस्तरीय बैठक ऐसे समय में हुई है जब सीमा और अरुणाचल प्रदेश से जुड़े मतभेद दोनों देशों के संबंधों में लगातार बने हुए हैं। अगर राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स सम्मेलन के लिए नई दिल्ली आते हैं, तो सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक होगी।

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच मंगलवार को बीजिंग में भारत-चीन सीमा विवाद और द्विपक्षीय संबंधों में सुधार को लेकर विशेष प्रतिनिधियों (Special Representatives - SR) के स्तर की वार्ता हुई। यह वार्ता 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन से ठीक पहले हो रही है, जिसमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत यात्रा प्रस्तावित है।

Doval wang yi meeting

डोभाल ने की वांग यी से मुलाकाता (फाइल फोटो)

चीनी उपराष्ट्रपति हान झेंग से मुलाकात

वार्ता से पूर्व, सोमवार को बीजिंग पहुंचे एनएसए अजीत डोभाल ने चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से शिष्टाचार मुलाकात की। भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि दोनों नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व के बीच बनी सहमति के अनुरूप सीमा क्षेत्रों में शांति व स्थिरता बनाए रखने और आर्थिक, राजनीतिक तथा बहुपक्षीय मंचों पर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।

End of Feed