'ईरान की मदद यदि किसी देश ने की तो उस पर प्रतिबंध लगाएंगे', SCO में पेजेश्कियन-PM मोदी मुलाकात पर रुबियो की धमकी

मंगलवार को द ब्रायन किलमीड शो में ब्रायन किलमीड से बातचीत के दौरान जब रुबियो से भारत और ईरान के बीच हुई बैठक और किसी संभावित व्यापार समझौते के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि भारत और ईरान के बीच कोई व्यापार समझौता है।'

Marco Rubio: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने धमकी देते हुए कहा है कि युद्ध के दौरान यदि कोई देश ईरान की मदद करता है तो अमेरिका उस पर प्रतिबंध लगाएगा। दरअसल, शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बिश्केक में हुई बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के बीच मुलाकात हुई और इस मुलाकात के दौरान पेजेश्कियान ने भारतीय पीएम से युद्ध खत्म कराने में अपनी भूमिका का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया। इस मुलाकात ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सुर्खियां बटोरी। रुबियो ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ईरान और भारत के बीच किसी कारोबारी डील पर बातचीत चल रही है।

Marco Rubio

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो।

हर देश अपनी विदेश नीति खुद तय करता है -रुबियो

मंगलवार को द ब्रायन किलमीड शो में ब्रायन किलमीड से बातचीत के दौरान जब रुबियो से भारत और ईरान के बीच हुई बैठक और किसी संभावित व्यापार समझौते के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि भारत और ईरान के बीच कोई व्यापार समझौता है।' अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने आगे कहा कि हर देश अपनी विदेश नीति खुद तय करता है और दुनिया के कई देश ईरानी शासन के संपर्क में हैं। रुबियो ने कहा, 'जाहिर तौर पर, हर देश अपनी विदेश नीति खुद बनाता है और दुनिया भर के कई देश ईरानी शासन से बातचीत करते हैं।'

End of Feed