अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की शानदार जीत, फ्लोरिडा में समर्थकों से बोले-'आप सभी का शुक्रिया', बनेंगे 47वां प्रेसिडेंट

US Election Result 2024 : अमेरिका में अब सत्ता बदल जाएगी। राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत हुई है और कमला हैरिस की हार हुई है। ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनेंगे। फ्लोरिडा के पार्टी मुख्यालय के बाहरोउमड़े समर्थकों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को वह एक बार फिर महान बनाएंगे।

US Election Result 2024: रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है। फ्लोरिडा के पार्टी मुख्यालय के बाहरोउमड़े समर्थकों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह अब अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनेंगे और अमेरिका को एक बार फिर से महान बनाएंगे। समर्थकों के नारों के बीच ट्रंप ने कहा कि हम सभी स्विंग स्टेट जीतेंगे। यहां से अमेरिका के लिए सुनहरे दौर की शुरुआत होगी। हमें ऐसी जीत की कल्पना नहीं थी। अब सीनेट पर हमारा कंट्रोल वापस आ गया है। रिपब्लिकन नेता ने कहा कि उनकी हर सांस अमेरिका के लिए है। राष्ट्रपति पद पर जीत के साथ ट्रंप को बधाई देने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। राष्ट्रपति पद पर जीत में स्विंग स्टेट पेन्सिलवेनिया ने बड़ी भूमिका निभाई। कमला हैरिस की हार से डेमोक्रेट पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

donald trump

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप दर्ज की बड़ी जीत

ट्रंप ने कहा कि 'हम कोई जंग नहीं होने देंगे। हमने आईएसआईएस को हराया है। हम अपनी सीमा पर निगरानी बढ़ाएंगे हमने असंभव को संभव करके दिखाया है।'

End of Feed