Donald Trump vs Ilhan Omar Clash: अमेरिका की राजनीति में एक बार फिर तीखी बयानबाज़ी देखने को मिली है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने डेमोक्रेटिक नेता इल्हान उमर (Ilhan Omar) पर कड़ा हमला बोला, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया है। फ्लोरिडा (trump speech florida) में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने मुस्लिम सांसद इल्हान उमर को 'फर्जी' बताते हुए उनके विचारों और पृष्ठभूमि पर सवाल उठाए। उन्होंने सोमालिया को लेकर भी विवादित टिप्पणी की और कहा कि वहां हालात ठीक नहीं हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि ओमार अमेरिका आकर देश को चलाने की बात करती हैं, जो उन्हें सही नहीं लगता। अपने भाषण में ट्रंप ने ओमार के निजी जीवन को लेकर भी आरोप लगाए, जिन्हें लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कुछ सच है, तो यह कानून के खिलाफ होगा।
ट्रंप के बयान से फिर छिड़ा विवाद
ट्रंप के बयान के बाद इल्हान उमर ने दिया जवाब
ट्रंप ने अपने बयान में एक बार फिर इल्हान उमर पर अपने भाई से शादी करने का आरोप लगाया। इल्हान उमर पर ट्रंप का बयान "मेरा मानना है कि उन्होंने अपने भाई से शादी की है, जो पूरी तरह से गैरकानूनी है। हालांकि, वे एक प्यारा जोड़ा हैं, लेकिन यह थोड़ा गैरकानूनी लगता है... 'डार्लिंग, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।' 'शुभ रात्रि, भाई। चलो सोने चलते हैं' क्या वह घृणित नहीं है?' हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है। ट्रंप के इस बयान के बाद इल्हान उमर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जवाब दिया। उन्होंने ट्रंप की आलोचना करते हुए कहा कि उनके बयान गंभीर नहीं बल्कि बेबुनियाद हैं। ओमार ने ट्रंप के पुराने कानूनी मामलों का जिक्र करते हुए उनकी विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाए।
पहले भी दोनों एक-दूसरे पर दे चुके तीखे बयान
यह पहली बार नहीं है जब दोनों नेताओं के बीच इस तरह की जुबानी जंग हुई हो। इससे पहले भी दोनों एक-दूसरे पर तीखे बयान दे चुके हैं। खासकर इमिग्रेशन और विदेश नीति जैसे मुद्दों पर उनके बीच मतभेद लंबे समय से चले आ रहे हैं। इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या राजनीति में इस तरह के व्यक्तिगत आरोप सही हैं। कई लोग मानते हैं कि नेताओं को नीतियों और मुद्दों पर बात करनी चाहिए, न कि व्यक्तिगत टिप्पणियों पर। कुल मिलाकर अगर कहें तों ट्रंप और ओमर के बीच यह विवाद अमेरिकी राजनीति की बढ़ती तीखी भाषा और आपसी टकराव को दिखाता है, जो आने वाले समय में और भी बढ़ सकता है।
