दुनिया

चीन के दांत होंगे खट्टे! ट्रंप ने 10 फीसद अतिरिक्त टैरिफ लगाने की दी धमकी; मैक्सिको-कनाडा पर इस दिन से होगा लागू

US Tariff War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से कनाडा और मैक्सिको पर लगाया गया टैरिफ 4 मार्च से लागू होगा। साथ ही चीन पर भी 4 मार्च से ही अतिरिक्त 10 फीसद टैरिफ लगाने की धमकी दी। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन पर भी उस तिथि पर अतिरिक्त 10 फीसद टैरिफ लगाया जाएगा।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Photo : AP

US Tariff War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से कनाडा और मैक्सिको पर लगाया गया टैरिफ 4 मार्च से लागू होगा। साथ ही चीन पर भी 4 मार्च से ही अतिरिक्त 10 फीसद टैरिफ लगाने की धमकी दी। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन पर भी उस तिथि पर अतिरिक्त 10 फीसद टैरिफ लगाया जाएगा।

टैरिफ पर लगाई थी रोक

ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको की सीमाओं से कथित रूप से देश में आने वाली अवैध दवाओं की निंदा की और 4 मार्च से दोनों देशों पर टैरिफ लगाने का फैसला किया है, जबकि 2 अप्रैल को पूरी ताकत के साथ पारस्परिक टैरिफ लगाने का भी फैसला किया है। ट्रंप ने 4 फरवरी को कनाडा और मैक्सिको पर 30 दिनों के लिए टैरिफ पर रोक लगाई थी। हालांकि, अब स्पष्ट कर दिया है कि 4 मार्च से दोनों देशों पर टैरिफ लागू होगा।

ट्रंप ने क्या कुछ कहा?

ट्रंप ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म ट्रुथ एक पोस्ट में कहा, ''मैक्सिको और कनाडा से हमारे देश में अभी भी बहुत अधिक और अस्वीकार्य स्तरों पर ड्रग्स आ रहे हैं। इन ड्रग्स का एक बड़ा प्रतिशत चीन में बनाया जाता है और चीन की ओर से आपूर्ति की जाती है। पिछले साल इन खतरनाक और अत्यधिक नशे की लत वाले जहरीले पदार्थ की वजह से एक लाख से ज्यादा लोग मारे गए।''

सीमा पार से ड्रग्स की तस्करी का हवाला देते हुए ट्रंप ने ऐसी दवाओं, विशेष रूप से फेंटेनाइल को रोकने या गंभीर रूप से सीमित करने की प्रण लिया। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में लाखों लोग मारे गए हैं। पीड़ितों के परिवार तबाह हो गए हैं और कई मामलों में लगभग बर्बाद हो गए हैं। हम इस अभिशाप को अमेरिका को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं दे सकते।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article