'जिन्हें तेल नहीं मिल रहा वो हॉर्मुज जाएं और खुद तेल ले लें'; ट्रंप ने NATO देशों पर किया करारा वार, बोले- सब याद रखेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान युद्ध और हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य की बंदी से उत्पन्न वैश्विक ईंधन संकट के बीच अपने सहयोगी देशों विशेषकर ब्रिटेन और फ्रांस पर तीखा हमला बोला है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर तनाव और बढ़ता है,तो वैश्विक ईंधन कीमतों में तेज उछाल संभव है। वहीं,ट्रंप के बयान ने पश्चिमी देशों के बीच राजनीतिक तनाव को और बढ़ा दिया है।

ईरान से जंग में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप अकेले पड़ते दिख रहे हैं। उनके सहयोगी देशों जैसे ब्रिटेन और फ्रांस सहित स्पेन और इटली और नाटो उनका साथ नहीं दे रहे हैं। जिससे ट्रंप की खिसियाहट साफ दिख रही है। अब उन्होंने अपने उन सहयोगी देशों जो उनका साथ नहीं दे रहे, खास तौर पर ब्रिटेन और फ्रांस पर तीखा हमला बोला है।

ट्रंप का नाटो देशों पर हमला।

ट्रंप का नाटो देशों पर हमला। (फोटो-AI)

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज जाओ और खुद ले लो तेल

मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर एक पोस्ट में उन्होंने इन देशों को लेकर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने लिखा कि जो देश इस संकट से परेशान हैं,उन्हें अमेरिका से तेल खरीदना चाहिए या फिर वे हिम्मत दिखाकर खुद हॉर्मुज जलडमरूमध्य में जाकर तेल की आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से यूनाइटेड किंगडम का नाम लेते हुए कहा कि ब्रिटेन ने ईरान के 'डिकैपिटेशन' ऑपरेशन में हिस्सा नहीं लिया,ऐसे में उसे अमेरिका पर निर्भर रहने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

End of Feed