ईरान के खिलाफ कभी नहीं करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल, ट्रंप ने ईरान को लेकर क्या-क्या कहा?

ट्रंप ने यह भी कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का पूर्ण नियंत्रण है और वह जानबूझकर इसे बंद रख रहा है ताकि ईरान पर समझौता करने का दबाव बनाया जा सके।

Donald Trump-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (स्थानीय समय) को कहा कि वे ईरान के साथ संघर्ष में परमाणु हथियार का इस्तेमाल नहीं करेंगे, क्योंकि उनका मानना है कि ऐसे हथियारों का इस्तेमाल किसी को भी नहीं करना चाहिए। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए, जब उनसे पूछा गया कि क्या वे ईरान के खिलाफ परमाणु हथियार का इस्तेमाल करेंगे, तो ट्रंप ने कहा, ऐसा मूर्खतापूर्ण सवाल क्यों पूछा जा रहा है? नहीं, मैं इसका इस्तेमाल नहीं करूंगा। किसी को भी परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

End of Feed