US Iran War: अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर जारी है। हालांकि, दोनों देशों के बीच तनाव अभी भी जारी है। युद्ध के दौरान अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य और हवाई ठिकानों को निशाना बनाया है। इसी बीच ईरानी मीडिया ने ईरान राजधानी तेहरान स्थित मेहराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की स्थिति को दिखाया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे हवाई अड्डों पर विमान पर बमबारी हुई है। हवाई अड्डों पर विमान के मलबे और अन्य अवशेष पड़े हैं।
मेहराबाद हवाई अड्डे पर दागी गई थीं मिसाइलें
बता दें कि पिछले महीने इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान स्थित मेहराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भीषण हवाई हमला किया है। इस हमले के बाद हवाई अड्डे के परिसर से धुएं के काले और ऊंचे गुबार उठते देखे गए और कई विमानों में आग लग जाने की तस्वीरें सामने आई थीं।
इजरायली लड़ाकू विमानों ने मेहराबाद हवाई अड्डे को निशाना बनाकर कई मिसाइलें दागी थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके इतने जोरदार थे कि आसपास की इमारतों की खिड़कियां तक हिल गई थीं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और सैटेलाइट तस्वीरों में हवाई अड्डे के रनवे पर खड़े विमानों को जलते हुए देखा जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले में ईरान के शीर्ष नेतृत्व द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ विशेष विमानों को भी निशाना बनाया गया है।
अमेरिका के ग्रीन सिग्नल का कर रहे इंतजार: ईरान
इजरायल के रक्षा मंत्री ने ऐलान किया कि उनकी सेना ईरान के खिलाफ युद्ध दोबारा शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इजरायल फिलहाल इस नए हमले के लिए अमेरिका की ओर से 'ग्रीन लाइट' यानी हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रहा है।
मोजतबा खामेनेई का इलाज जारी
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों में मारे जाने के बाद देश की कमान मोजतबा खामेनेई के हाथों में मानी जा रही है। हालांकि, अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद से मोजतबा सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलों में वे गंभीर रूप से घायल हुए थे और करीब दो महीने बाद भी उनका इलाज जारी है।
