US Election: राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर महिलाओं के लिए IVF पद्धति Free बनाऊंगा, ट्रंप का बड़ा एलान

US Presidential Election: मिशिगन में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा, 'मैं आज एक अहम घोषणा कर रहा हूं कि ट्रंप प्रशासन के तहत, आपकी सरकार या फिर आपकी बीमा कंपनी आईवीएफ पद्धति से जुड़े सभी खर्च का भुगतान करेगी। सही मायने में कहूं तो यह इसलिए क्योंकि हम ज्यादा बच्चे चाहते हैं।'

KEY HIGHLIGHTS
  1. ट्रंप ने कहा- राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर महिलाओं के लिए IVF पद्धति मुफ्त बनाऊंगा
  2. IVF पद्धति के तहत शुक्राणु और अंडाणु के बीच निषेचन की प्रक्रिया को लैब में करते हैं
  3. ट्रंप खुद को 'महिलाओं के प्रजनन अधिकार के मजबूत पैरोकार' के रूप में पेश कर रहे हैं

US Presidential Election News: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर वह एक बार फिर देश के शीर्ष पद पर निर्वाचित होते हैं तो महिलाओं के लिए आईवीएफ (IVF) पद्धति से गर्भधारण की प्रक्रिया को मुफ्त बनाएंगे।हालांकि, ट्रंप ने यह नहीं बताया कि उनकी यह योजना किस तरह से काम करेगी और इसका वित्त पोषण कैसे किया जाएगा।

us presidential election 2024

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

आईवीएफ पद्धति के तहत शुक्राणु और अंडाणु के बीच निषेचन की प्रक्रिया को प्रयोगशाला में किया जाता है और इससे तैयार भ्रूण को महिला के गर्भाशय में प्रतिरोपित किया जाता है। यह पद्धति बेहद महंगी होती है। आईवीएफ पद्धति की सफलता की कोई गारंटी भी नहीं होती। मां बनने की इच्छुक कई महिलाओं को गर्भधारण के लिए एक से अधिक बार इस प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।

End of Feed