टेक एंड गैजेट्स

क्या अब राजनीति में आएंगे एलन मस्क, ट्रंप की जीत पर कर दी बड़ी घोषणा

Elon Musk hints at Cabinet Post: पिछले हफ्ते, ट्रंप और मस्क ने एक्स पर एक ऑडियो इंटरव्यू के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की थी, जिनमें आव्रजन, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, जलवायु परिवर्तन, और वैश्विक राजनीति शामिल थे। मस्क ने पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप का समर्थन किया था।

Image

Elon Musk

Photo : AP

Elon Musk hints at Cabinet Post: दिग्गज कंपनी टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने मंगलवार को घोषणा की कि वह राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के जीतने पर अमेरिकी सरकार में योगदान देने के लिए तैयार हैं। इसके तहत वह सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) का नेतृत्व करने के इच्छुक हैं।

क्या कैबिनेट में मंत्री बनेंगे मस्क?

ट्रंप ने हाल ही में एक चुनावी रैली के दौरान कहा था कि अगर वो चुनाव जीतते हैं, तो वह मशहूर अरबपति मस्क को कैबिनेट में मंत्री के तौर पर या किसी सरकारी विभाग के सलाहकार पद पर नियुक्त करने पर विचार कर सकते हैं। इस पर मस्क ने एक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया, “मैं देश की सेवा करने को तैयार हूं।” मस्क ने मजाक करते हुए कहा कि वह ट्रंप सरकार के तहत एक नई अमेरिकी सरकार में 'सरकारी दक्षता विभाग' का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।

मस्क ने लिया था ट्रंप का इंटरव्यू

पिछले हफ्ते, ट्रंप और मस्क ने एक्स पर एक ऑडियो इंटरव्यू के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की थी, जिनमें आव्रजन, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, जलवायु परिवर्तन, और वैश्विक राजनीति शामिल थे। मस्क ने ट्रंप को जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा के बारे में शिक्षित करने का प्रयास किया। हालांकि, मस्क की जलवायु परिवर्तन पर की गई आलोचना को लेकर पूंजीपति विनोद खोसला ने मूर्खतापूर्ण बताया था।

ट्रंप के समर्थन में है मस्क

मस्क ने पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप का समर्थन किया और डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के खिलाफ उनके पक्ष में खड़े हुए। ट्रंप ने एक चुनावी रैली में अवैध अप्रवासन की बात करते हुए उल्लेख किया कि इससे उनकी जान बच गई। इंटरव्यूके प्रसारण में साइबर हमलों के कारण देरी हुई थी। बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति को जनवरी 2021 में ट्विटर (अब एक्स) से स्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था, लेकिन मस्क ने उनका निलंबन हटा दिया।

इनपुट-IANS

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article