ट्रंप ने दी भारत-चीन को बड़ी राहत, रूस से जुड़े कई प्रतिबंधों और टैरिफ को हटाया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस पर दबाव बनाने के लिए बनाए गए नए कानून के तहत कई प्रतिबंधों और टैरिफ प्रावधानों को फिलहाल लागू करने से छूट दे दी है। 16 अक्टूबर को जारी कार्यकारी आदेश से रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले भारत और चीन को संभावित अमेरिकी व्यापारिक कार्रवाई से अस्थायी राहत मिल सकती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को टैरिफ में राहत देने की बात कही है। उन्होंने रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाने के लिए बनाए गए नए कानून के तहत कई प्रतिबंधों, पाबंदियों और टैरिफ को फिलहाल लागू करने से छूट दे दी है। इस फैसले से रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले भारत और चीन को संभावित अमेरिकी व्यापारिक कार्रवाई से फौरी राहत मिल सकती है। ट्रंप ने 16 अक्टूबर को जारी कार्यकारी आदेश में कहा कि फिलहाल यह छूट देना अमेरिका के राष्ट्रीय हित में है।

trump modi

. रूस पर शिकंजा कसने वाले कानून से भारत-चीन को ट्रंप ने दी राहत। AP

व्हाइट हाउस की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, ट्रंप ने सितंबर 2026 में पारित लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट, 2026 के तहत कई प्रतिबंधों और टैरिफ प्रावधानों को लागू करने से छूट दी है। यह कानून रूस की ऊर्जा खरीद जारी रखने वाले देशों और रूसी प्रतिबंधों से बचने में मदद करने वाले देशों पर आर्थिक दबाव बनाने के लिए लाया गया था।

End of Feed